खैरथल। गांव हुसैनपुर निवासी विशाल कुमार पुत्र सतीश कुमार ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हुए एनटीपीसी रेलवे में अकाउंट क्लर्क पद पर चयन प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर राजस्थान आंबेडकर संघ के वार्षिक सम्मेलन में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
डॉ. आंबेडकर भवन, खैरथल में आयोजित राजस्थान आंबेडकर संघ के वार्षिक सम्मेलन में विशाल कुमार को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए सम्मानित किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरण वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद मेघ ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से रेलवे में चयन प्राप्त करना युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि है। उन्होंने विशाल कुमार की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशाल कुमार के एनटीपीसी रेलवे में चयन की खबर से गांव हुसैनपुर सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
