Top News

अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 11 को नोटिस

खैरथल-तिजारा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार, 29 सितंबर को अस्पतालों के आसपास संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के निर्देश पर तिजारा, शेखपुर चौकी, टपूकड़ा और आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया।

नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग हेमंत कुमार यादव के अनुसार, अभियान के दौरान 11 प्रतिष्ठानों को इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए गए। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी, पेस्ट कंट्रोल नहीं होना, कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण नहीं होना और डस्टबिन की व्यवस्था नहीं मिलने जैसी कमियां सामने आईं।

वहीं, सरकारी अस्पताल तिजारा के सामने ललित आहूजा डेयरी से करीब 45 लीटर एनर्जी ड्रिंक मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायत के आधार पर टपूकड़ा के गिरिराज चाट भंडार से दही का सैंपल लिया गया और करीब 30 किलो असुरक्षित खाद्य रंग से तैयार बोले एवं चटनी को मौके पर नष्ट कराया गया।

विभाग ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को 7 दिन के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, निर्धारित अवधि में कमियां दूर नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित करने सहित आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सुरेंद्र, बबीता और मनीषा शर्मा मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post