ज्ञापन में मांग की गई कि वर्षों से गैर खातेदार के रूप में कृषि कर रहे SC-ST किसानों को नियमानुसार खातेदारी अधिकार प्रदान कर उन्हें भूमि का वैधानिक स्वामित्व दिया जाए, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां (किशनगढ़), माया देवी (महिला प्रकोष्ठ), रामउतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार, कामरेड सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
