पंच गौरव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

खैरथल-तिजारा, 13 जुलाई। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को पंच गौरव योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित विभागों को आगामी सप्ताह तक अनटाइड फंड से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में अनटाइड फंड के प्रभावी उपयोग को लेकर कृषि, खेल, उद्योग एवं पर्यटन विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कृषि क्षेत्र में प्याज प्रसंस्करण (ऑनियन प्रोसेसिंग) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए प्रोसेसिंग हाउस स्थापित करने हेतु किसानों को सफल प्रोसेसिंग इकाइयों का भ्रमण करवाकर आधुनिक तकनीकों एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने खेल विभाग को स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कुश्ती के आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। वहीं उद्योग विभाग को जिले में ऑटोमोबाइल कंपोनेंट उद्योग को प्रोत्साहित करने, निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों के लिए कार्यशालाओं एवं औद्योगिक संवाद/ प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। पर्यटन विभाग को भी प्रचार-प्रसार से संबंधित नवाचारात्मक प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर गुणवत्तापूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, उपनिदेशक कृषि विभाग गोपाल मीणा, महाप्रबंधक उद्योग विभाग ज्ञानेंद्र सैनी, सहायक निदेशक पर्यटन विभाग संजय, जिला खेल अधिकारी अंजना, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग महेंद्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post