Top News

राजकीय विद्यालय बिलाहेड़ी में डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

कोटकासिम। महिला अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, खुशखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉक कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलाहेड़ी में "डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा" विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की सलाहकार सुमनबाला तथा सुरक्षा सखी (साथिन) सपना कुमारी ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जिम्मेदारी एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930, राजकोप सिटीजन ऐप तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न सुरक्षा सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की ब्लॉक सुपरवाइजर सुमन देगड़ा ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में साइबर सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post