Top News

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: गौ रक्षकों एवं पर्यावरण मित्रों ने किया पौधारोपण

मुंडावर, सिहाली खुर्द। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिहाली खुर्द के स्कूल खेल मैदान में गौ रक्षकों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 51 पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष गज्जू पुनिया के नेतृत्व में राहुल यादव कीलाणपुरा, सोनू यादव, रमेशचंद सिहाली, पवन सिहाली, हितेश सिहाली, संदीप सिहाली एवं दीपक सिहाली कलां सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। सभी लोगों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post