विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर मुंडावर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम


मुंडावर, 5 जून 2026। माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल-तिजारा के दिशा-निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर मुंडावर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं एडीजे मुंडावर श्री शक्ति सिंह, एसीजेएम मुंडावर श्री अमर सिंह खारड़िया, अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुंडावर श्री सरजीत सिंह, अधिवक्ता श्री विक्रम यादव, श्री बस्तीराम यादव, श्री अशोक जाट, थानाधिकारी मुंडावर श्री मोहर सिंह सहित न्यायालय कार्मिक किरण यादव, आरती मीणा, बिंटू कुमार तथा पीएलवी नरेश कुमार शर्मा, पवन कुमार, भारती, धर्मेंद्र कुमार शर्मा एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post