तहनोली में विधायक दीपचन्द खैरिया के कोटे से सिंगल फेस बोरिंग, पानी की किल्लत होगी दूर

किशनगढ़बास। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तहनोली में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को देखते हुए विधायक दीपचन्द खैरिया के विधायक कोटे से एक सिंगल फेस बोरिंग लगवाया गया है।

विधायक के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि ग्राम तहनोली में पिछले कई वर्षों से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई थी। ग्रामीणों द्वारा समस्या से अवगत कराने और समाधान की मांग किए जाने पर विधायक दीपचन्द खैरिया ने तत्काल पहल करते हुए अपने कोटे से सिंगल फेस बोरिंग स्वीकृत कराकर लगवाया।

ग्रामीणों का कहना है कि बोरिंग लगने से गांव में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक दीपचन्द खैरिया का आभार व्यक्त करते हुए जनहित में किए गए कार्य की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ग्राम तहनोली में विधायक कोष से सिंगल फेस एवं थ्री फेस बोरिंग लगवाए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने