राउंडल/बेसबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

खैरथल  क्षेत्र में आयोजित राउंडल/बेसबॉल टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपचंद खैरिया रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी, PCC सदस्य गिरीश डाटा तथा व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वीर सिंह ढिल्लन, गुलशन कौशिक, कृष्ण चौधरी, दीपक चौधरी, योगेश गुर्जर, महेंद्र जांगिड़, निक्की प्रजापत, मुनमुन चौधरी एवं बबला यादव उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के सदस्य आलोक गुप्ता, अंकित, गोलू सैनी, शाहरुख, मनीष, पवन, सचिन चौधरी, अनुज एवं मोहित सहित सभी टीमों के खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन के साथ ही टूर्नामेंट के मुकाबलों का शुभारंभ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post