Top News

Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

खैरथल-तिजारा, कांग्रेस पार्टी द्वारा आज प्रातः पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय खैरतल पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई, इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी  को आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रांति से लाखों लोगों को रोजगार, तथा उनके द्वारा प्रधानमंत्री रहते हुए किए गए कार्य तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डालकर उन्हें याद किया

वहीं नेता प्रतिपक्ष विक्रम चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को युवा क्रांति का जनक बताया, इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय हेडाऊ, पार्षद नारायण छंगाणी, पार्षद अर्जुन सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ,रामचंद्र कॉमरेड,  फतेह मोहम्मद, दौलत नगर, अभिषेक  हेडाऊ, सरदार सतनाम सिंह, मनोज बुराडिया ,परवेज आलम, सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post