अलवर में नशे में धुत ई-रिक्शा चालक का रिक्शा पलटा

अलवर शहर में एक ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में इस कदर धुत नजर आया कि बिना गड्ढे और बिना डिवाइडर वाली सड़क पर ही उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई ई-रिक्शा चालक नशे की हालत में वाहन चलाते दिखाई देते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।

लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post