आजाद समाज पार्टी ने सतवीर ठेकेदार को खैरथल-तिजारा का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त

आजाद समाज पार्टी ने सतवीर ठेकेदार को खैरथल-तिजारा का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त
खैरथल-तिजारा। चंद्रशेखर के नेतृत्व में कार्य कर रही आजाद समाज पार्टी (कांसी राम) द्वारा संगठन विस्तार करते हुए खैरथल-तिजारा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल, प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र हटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्तता नवल सिंह, भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मेहरा के नेतृत्व में सतवीर ठेकेदार को आजाद समाज पार्टी खैरथल-तिजारा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सतवीर ठेकेदार लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतवीर ठेकेदार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और कई सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post