उलाहेड़ी (मुण्डावर) में रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग

खैरथल-तिजारा क्षेत्र के गांव उलाहेड़ी स्थित उमराव धर्मशाला (शिव मंदिर के पास) में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का संचालन श्री अमित यादव (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के मार्गदर्शन में किया गया।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और युवाओं के साक्षात्कार लिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा जॉब ऑफर लेटर की सूचना कॉल या मैसेज के माध्यम से दी जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन से जुड़े सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेलों से स्थानीय युवाओं को घर के पास ही रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में बेरोजगारी कम करने में मदद मिलेगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post