खैरथल–तिजारा में किसानों की समस्या को लेकर मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

खैरथल–तिजारा में किसानों की समस्या को लेकर मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन
खैरथल–तिजारा। अनाज मंडी के गेट पर किसानों को आधार कार्ड दिखाकर ही प्रवेश देने की व्यवस्था को लेकर किसानों में परेशानी देखने को मिली। इस संबंध में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में कृषि मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि कई किसान सीधे अपने खेतों से फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। ऐसे में यदि किसान जल्दबाजी में आधार कार्ड साथ नहीं ला पाते तो उन्हें मंडी में प्रवेश से रोका जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान महापंचायत ने मांग की कि ऐसे किसानों को बिना आधार कार्ड के भी मंडी में प्रवेश दिया जाए और उन्हें परेशान न किया जाए।

इस पर कृषि मंडी सचिव ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और प्रशासन किसानों का पूरा सहयोग करेगा। बैठक का माहौल सकारात्मक रहा।

अंत में किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष कृष्ण चौधरी ने कहा कि “किसान इस देश की आत्मा है, इसलिए किसानों की सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।”

इस मौके पर प्रथम पंडित, सतीश चौधरी, प्रथम डाटा, हिमांशु जांगिड़, हेमंत गुर्जर, कपिल चौधरी, जशराम पटेल, हेमंत शर्मा, पंकज सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post