खैरथल व्यापार समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

खैरथल-तिजारा  आज खैरथल में व्यापार समिति के अध्यक्ष पद पर पुनः नवनिर्वाचित सर्वेश गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मुंह मिठा कर तथा फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने सर्वेश गुप्ता को पुनः अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश हैडाऊ, पार्षद राजेंद्र चौधरी, मनोज बुराहडीया, पवन वासु, अभिषेक हैडाऊ, तैयब खान, राहुल रसगोन, विजय छंगानी, नवीन मंगल, अंकित मंगल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post