नीमराना को ACJM कोर्ट की मंजूरी, एक माह की हड़ताल के बाद वकीलों ने मनाया जश्न

प्रगति न्यूज़ संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर, राजस्थान सरकार के बजट में नीमराना को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर नीमराना बार संघ ने बुधवार शाम जश्न मनाते हुए अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। हालांकि, इस घोषणा के अतिरिक्त नीमराना क्षेत्र के लिए बजट में कोई अन्य बड़ी घोषणा नहीं की गई।

एक महीने से पेन डाउन हड़ताल पर थे वकील

नीमराना बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता पिछले एक महीने से कार्य बहिष्कार और ‘पेन डाउन’ हड़ताल पर थे। उनकी मुख्य मांग क्षेत्र की बढ़ती आबादी और न्यायालयों में बढ़ते मुकदमों के भार को देखते हुए ACJM और ADJ कोर्ट की स्थापना करना थी। कड़ाके की सर्दी के बावजूद वकील लगातार धरने पर डटे रहे।

अधिवक्ताओं ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल को ज्ञापन भेजे थे। साथ ही स्थानीय विधायक ललित यादव (मुंडावर), डॉ. जसवंत यादव (बहरोड़) और जिला जज को भी स्थिति से अवगत कराया गया था। लगातार प्रयास, एकजुटता और संघर्ष के बाद आखिरकार सरकार ने बजट में ACJM कोर्ट की घोषणा कर दी।

अधिवक्ताओं ने दी एक-दूसरे को बधाई

घोषणा के बाद बार संघ के पदाधिकारियों सहित अनेक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मकरध्वज शर्मा, शीतल यादव, शुभिका, ममता शर्मा, राधेश्याम यादव, वीर सिंह यादव, प्रमोद यादव, देवानंद मोरोड़िया, विजय चौहान, रामनिवास सांवरिया, सतीश निमोरिया, पीतांबर सिंह, सुभाष चंद, जितेंद्र सांवरिया, मुकेश सिरोहिवाल, रविंद्र सांमरिया, धर्मवीर रेवाड़िया, नेपेंद्र शर्मा, प्राण सुख सैनी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा हरप्रीत यादव, अशोक निमोरिया, अमित सोनी, मनीष यादव, गजेंद्र सिंह, नितिन यादव, भानु प्रताप सिंह, हरिओम जांगिड़, राकेश यादव, नफेसिंह यादव, राजेंद्र चौहान, धर्मेंद्र यादव, मनजीत सामधिया, हर्षित गुप्ता, सुरेश कुमार, देवेंद्र दोसोदिया, नवीन, कृष्ण कुमार, बड़सीवाल, सरजीत टाइपिस्ट, सुनील मुंशी, भरत मुंशी सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

बार संघ ने सरकार के इस निर्णय को क्षेत्र की न्याय व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में ADJ कोर्ट की मांग भी शीघ्र पूरी होगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post