राष्ट्रीय रजत पदक विजेता कोमल मीणा का सोडावास में हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय रजत पदक विजेता कोमल मीणा का सोडावास में हुआ भव्य सम्मान
सोडावास | संवाददाता: संदीप यादव मुण्डावर, राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर देश व क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली होनहार खिलाड़ी कोमल मीणा पुत्री यदराम मीणा के सम्मान में सोडावास गांव में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल देखने को मिला।

सम्मान समारोह में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की युवा टीम की ओर से संदीप बोहरा पुत्र रोहिताश बोहरा ने कोमल मीणा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने कोमल मीणा के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, अनुशासन और अथक परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मनोहरलाल (पीटीआई), रोहिताश बोहरा, हीरालाल बोहरा, सुबेसिंह इंजीनियर, भीम सिंह जांगिड़, कैलाश जोशी, प्रदीप सेहरावत, पूरन जोशी, बिजेंद्र चौधरी, धर्मवीर, गुलशन सैन, मनीष सैन, अनिल सैन, अजय स्वामी, अनिल कलम, रविंद्र भगत, भूप सिंह पालिवाल, अशोक पालिवाल, राजेंद्र पंच, सत्यवीर पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की युवा टीम ने बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कोमल मीणा की यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ी को नई दिशा प्रदान करेगी।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post