Latest News: Loading latest news...
43वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में भीम सिंह ने जीता रजत पदक सोडावास के समीप चिरूनी गांव का नाम किया रोशन
📲 Install / Download App

43वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में भीम सिंह ने जीता रजत पदक सोडावास के समीप चिरूनी गांव का नाम किया रोशन

43वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में भीम सिंह ने जीता रजत पदक सोडावास के समीप चिरूनी गांव का नाम किया रोशन
सोडावास।संवाददाता: संदीप यादव, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 27 से 31 जनवरी 2026 तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 43वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में सोडावास क्षेत्र के चिरूनी गांव निवासी भीम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

भारतीय सेना की आर्मी टीम की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेते हुए भीम सिंह पुत्र छंगा राम जाट ने M8+ इवेंट में यह उपलब्धि अपने नाम की। वर्तमान में भीम सिंह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में वियतनाम में आयोजित एशियन रोइंग चैंपियनशिप में भी भीम सिंह ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षेत्र व गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने
💯 प्रतिशत जोड़ों के दर्द से मुक्ति
तरुण फिजियो क्लिनिक
(HP गैस एजेंसी के पास, मुण्डावर)
✔ कमर दर्द ✔ गर्दन दर्द ✔ कंधे का दर्द ✔ घुटना दर्द ✔ जोड़ों का दर्द ✔ साइटिका ✔ गठिया रोग ✔ ऐड़ी दर्द ✔ लकवा
🩺 लकवा जैसी गंभीर बीमारी का इलाज किया जाता है
ओपीडी फ्री • फ्री • फ्री
हर महीने 01 तारीख को नि:शुल्क कैंप
📞 8852078281 | 8003778281
📍 नियर एच.पी. गैस एजेंसी, सोडावास रोड, मुण्डावर
📞 JK Super Cement सप्लाई
JK Super Cement
RK Construction
मुण्डावर, खैरथल क्षेत्र में
Bulk Supply उपलब्ध
📞 9414905533

📞 9460651434