डॉ. बी आर ज्ञान ज्योति के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा बने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव

डॉ. बी आर ज्ञान ज्योति के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा बने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव
खैरथल-तिजारा, जिले में कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की अध्यक्ष ममता भूपेश द्वारा जारी सूची के अनुसार डॉ. बी.आर. ज्ञान ज्योति समिति  के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा को खैरथल-तिजारा जिले का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. बी आर ज्ञान ज्योति के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा बने अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिवइस नियुक्ति को सामाजिक न्याय, समानता और संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मदन लाल वर्मा लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अनुसूचित समाज के अधिकारों, शिक्षा और जागरूकता के लिए कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश ने जिले के विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का भरोसा जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने मदन लाल वर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post