आयुर्वेद विभाग द्वारा अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का पोस्टर विमोचन

आयुर्वेद विभाग द्वारा अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का पोस्टर विमोचन
खैरथल-तिजारा, 30 जनवरी। जिले में आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 6 फरवरी से आयोजित होने वाले अर्श-भगंदर अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।

उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. करण सिंह दहिया ने जिला एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. अजीत बालियान ने बताया कि आयुर्वेद विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 6 फरवरी से 15 फरवरी तक अर्श-भगंदर का अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में क्षारसूत्र विधि से शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) की जाएगी तथा आम रोगियों की जांच एवं उपचार भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक रोगियों को इस शिविर का लाभ पहुंचाना है।

शिविर के प्रभारी सुरेश वर्मा, सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग, ने बताया कि शिविर से संबंधित प्रचार सामग्री तैयार कर ली गई है तथा प्रचार-प्रसार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि इस शिविर की जानकारी प्रत्येक आम नागरिक तक पहुंचे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने