राज सिंह चौधरी बने राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष

राज सिंह चौधरी बने राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष
फोटो: राज सिंह चौधरी
मुंडावर (17 दिसंबर)। राष्ट्रीय किसान महासभा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज सिंह चौधरी को खैरथल-तिजारा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ रामावतार चौधरी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय किसान महासभा की केंद्रीय कमेटी द्वारा की गई है। केंद्रीय कमेटी के संयोजक बनवारी लाल कुड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज सिंह चौधरी लंबे समय से किसान और मजदूर हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज सिंह चौधरी की नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों और मजदूरों में उत्साह का माहौल है। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं। संगठन पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में किसान और मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

इस अवसर पर मुंडावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक सहित ब्लॉक की समस्त कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी। इसके अलावा गिरीश डाटा, वीर सिंह ढिल्लन, प्रहलाद गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, मनीष शर्मा, माडू पंच, राजेन्द्र चौधरी, गिरिराज गुप्ता, दिनेश शर्मा, रविकांत जोशी, धर्म सिंह चौधरी, सरदार सिंह गुर्जर, महेंद्र जांगिड, कृष्ण चौधरी, दीपक, प्रकाश मेघवाल, शेर सिंह मेघवाल, राहुल शर्मा, तोलाराम, सरला राम गुर्जर, राजू खटीक, निहाल और अयूब खान सहित अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post