खैरथल-तिजारा, आज ततारपुर चौराहा पर जिला बचाओ संघर्ष समिति खैरथल द्वारा राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनसमस्याओं एवं आगामी संघर्ष की रणनीति को लेकर डोटासरा से विस्तृत बातचीत की गई।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। डोटासरा ने समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर गिरीश डोटासरा, दीपक चौधरी, कप्तान चौधरी, योगेश गुर्जर, प्रकाश दादानी, प्रमोद ठेकेदार, रामचंद्र कॉमरेड, मांगेराम, निक्की प्रजापत, वीर सिंह ढिल्लन, शिवचरण गुप्ता, श्यामलाल शर्मा, नवल ढिल्लन, किशोर कुमार, शुभम मौर्य , जोगेंद्र ओला (नीमराना), कालू, लल्लू नारायण सांगानी, धर्म सिंह एवं महेंद्र जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
