खैरथल में किसान महापंचायत की महासभा आयोजित, युवाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां


खैरथल। किसान महापंचायत के जिलाअध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी के निर्देशन में आज श्री परशुराम मंदिर, खैरथल में एक महत्वपूर्ण महासभा का आयोजन किया गया। महासभा का नेतृत्व युवा जिलाध्यक्ष कृषण चौधरी ने किया। इस आयोजन में विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो संगठन के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

महासभा का मुख्य उद्देश्य आगामी 30 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित विशाल किसान रैली को सफल बनाना और उसके लिए अधिक से अधिक समर्थन व सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की तथा रैली के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगों को मजबूती से पहुंचाने का आह्वान किया।

विक्रम चौधरी

इस अवसर पर संगठन को सशक्त करने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए गए। नंगली जाटान (पतलिया) निवासी विक्रम चौधरी को किसान महापंचायत का युवा जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

विक्रम चौधरी भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वे समय-समय पर किसान और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं, जिससे युवाओं में उनके प्रति विशेष सम्मान देखा जाता है। उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

महासभा में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से किसान आंदोलन को मजबूती मिलेगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जा सकेगा। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने 30 दिसंबर की जयपुर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने