मुस्कान मर्डर केस पर ग्रामीणों का सड़क जाम, पीड़ित परिवार बोला—एक आरोपी से नहीं हुई वारदात

मुस्कान मर्डर केस पर ग्रामीणों का सड़क जाम, पीड़ित परिवार बोला—एक आरोपी से नहीं हुई वारदात
ग्राम करनीकोट, मुंडावर में आज मुस्कान हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए थाना परिसर के सामने सड़क जाम कर धरना दिया। इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, खैरथल-तिजारा के उपाध्यक्ष राजू खटिक रसगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठक में शामिल हुए। करीब आधे घंटे चले जाम के बाद पुलिस प्रशासन से वार्ता हुई, जिसके पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।

प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच हेतु 5 दिन का समय मांगा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना को अंजाम एक व्यक्ति द्वारा देना संभव नहीं, इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है। परिजनों ने मांग की कि पुलिस ईमानदारी से अनुसंधान कर सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मोलावास की एक नाबालिग बच्ची के अपहरण के मामले में मुंडावर पुलिस अभी तक कोई बरामदगी नहीं कर पाई है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या पुलिस किसी राजनेता के दबाव में काम कर रही है और क्या दलित समाज को न्याय मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार और प्रशासन इन मामलों में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post