राजेश शर्मा के तहसीलदार बनने पर ग्राम जसाई में भव्य स्वागत समारोह

संवाददाता: पवन भारद्वाज
संवाददाता: पवन भारद्वाज मुंडावर (14 दिसम्बर)  मुंडावर उपखण्ड के ग्राम जसाई में रविवार को ब्राह्मण समाज द्वारा एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत जसाई के सरपंच कार्यालय एवं ब्राह्मण समाज के निजी कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। समारोह का नेतृत्व विप्र समाज के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित ने किया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से जुड़े अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेश शर्मा के तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर उनका विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही मुंडावर बार संघ के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष अमित तिवारी एवं किशनगढ़ बास बार संघ के अध्यक्ष बने राकेश तिवारी का भी समाज की ओर से अभिनंदन किया गया।

समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया, जिनमें डी.ओ. राजेंद्र शर्मा, बनारसी लाल मास्टर, यादवेंद्र उपाध्याय, सतनारायण शर्मा, रामपाल शर्मा, सुखी नंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा शामिल रहे।

इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रवीण शर्मा, प्रभुदयाल शर्मा, आशीष शर्मा, सोनू शर्मा, प्रदीप शर्मा, ढिल्लू शर्मा, मुरारी लाल भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने को समाज की एकजुटता और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post