राजकीय विद्यालयों में विविध गतिविधियों का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: शिक्षण संस्थाओं में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान 

खैरथल-तिजारा, 24 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित 'विशेष गहन पुनरीक्षण-2026' (SIR-2026) कार्यक्रम के प्रति जन-जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अभियान से जोड़ा गया।

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप गतिविधि के तहत छात्र-छात्राओं को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के विषय में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को चुनाव आयोग की वेबसाइट द्वारा ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को जागरुक कर अभिभावकों से यह जानकारी साझा करने के की बात कही ताकि छात्र अपने अभिभावकों और समाज के लिए 'मैसेंजर' की भूमिका निभा सकें।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post