Top News

ग्राम पंचायत झिरंडिया की प्रशासक सीमा देवी बहाल, पूर्व विधायक रामहेत यादव का हुआ सम्मान

खैरथल-तिजारा, 16 अक्टूबर, राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत झिरंडिया, पंचायत समिति किशनगढ़बास की प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) श्रीमती सीमा देवी को पुनः पद पर बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं।  पूर्व में श्रीमती सीमा देवी को निजी आय-व्यय के रखरखाव में अनियमितता के आरोपों के चलते 6 अक्टूबर 2025 को पद से पदमुक्त किया गया था। राज्य सरकार द्वारा मामले की समीक्षा के पश्चात सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने पर उन्हें पुनः प्रशासक पद पर बहाल किया गया है।  बहाली के बाद ग्राम पंचायत झिरंडिया में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों ने पूर्व विधायक व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री रामहेत यादव का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।  कार्यक्रम में जाटव समाज संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू जाटव, सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, माया सरपंच, सरपंच ताराचंद, उदय सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामजीलाल, गिर्राज, संजय पार्षद योगेश कुमार, लालाराम, बदलूराम, किशनलाल पार्षद, पूरन चंद, बद्री प्रसाद, रस्मुद्दीन, फकरुद्दीन, अकबर, हमीद खां, धनसिंह महाराज, अमित यादव, इंदरपाल, राजेश यादव, जसराम यादव, हीरालाल रेवाड़िया, नथोली पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाज के लोग उपस्थित रहे।  गांव में सीमा देवी की पुनः नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे ग्राम पंचायत के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।
खैरथल-तिजारा, 16 अक्टूबर, राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत झिरंडिया, पंचायत समिति किशनगढ़बास की प्रशासक (निवर्तमान सरपंच) श्रीमती सीमा देवी को पुनः पद पर बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पूर्व में श्रीमती सीमा देवी को निजी आय-व्यय के रखरखाव में अनियमितता के आरोपों के चलते 6 अक्टूबर 2025 को पद से पदमुक्त किया गया था। राज्य सरकार द्वारा मामले की समीक्षा के पश्चात सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने पर उन्हें पुनः प्रशासक पद पर बहाल किया गया है।

बहाली के बाद ग्राम पंचायत झिरंडिया में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं समाजजनों ने पूर्व विधायक व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री रामहेत यादव का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में जाटव समाज संस्थान के अध्यक्ष रामबाबू जाटव, सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार, माया सरपंच, सरपंच ताराचंद, उदय सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामजीलाल, गिर्राज, संजय पार्षद योगेश कुमार, लालाराम, बदलूराम, किशनलाल पार्षद, पूरन चंद, बद्री प्रसाद, रस्मुद्दीन, फकरुद्दीन, अकबर, हमीद खां, धनसिंह महाराज, अमित यादव, इंदरपाल, राजेश यादव, जसराम यादव, हीरालाल रेवाड़िया, नथोली पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाज के लोग उपस्थित रहे।

गांव में सीमा देवी की पुनः नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल देखा गया और लोगों ने इसे ग्राम पंचायत के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।








Post a Comment

Previous Post Next Post