Top News

गांव लबेदार (मिलकपुर तुर्क) के कच्चे झेरे में पड़ी बकरी ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम डालकर बकरी को बाहर निकाला

 


अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा 

खैरथल तिजारा जिले के गांव मिलकपुर तुर्क (लबेदार)में एक बकरी पुराने झेरे में पड़ी हुई थी जिसकी जानकारी वहां के नजदीकी लोगों को मिली तो वहा के निवासी पवन,व डॉक्टर दुर्गेश कुमार पुत्र रामप्रसाद ने तुरंत प्रभाव से अपने साथी लोकेश को कच्चे झेरे में उतार कर बकरी को बाहर निकाला गया।मिली जानकारी के अनुसार ये कुआं लगभग 50 साल पुराना है जो आबादी के बिल्कुल नजदीक है जिसमें आए दिन इस प्रकार की घटना  होती रहती है कई बार तो छोटे बच्चे तक भी इस कुएं में गिर जाते हैं लेकिन ग़मिनत रही की कोई जन हानि नहीं हुई।क्योंकि समय रहते हुऐ ग्रामीणों के द्वारा कोई ना कोई सारथी बनकर पहुंच जाता है।आपको बता दें कि सरकार द्वारा सख्त आदेश दिए गये हैं कि इस प्रकार के कच्चे झेरे पके कुएं जिसका मुंह खुला मिलता है तो उसकी जिम्मेदारी वहां के हल्का पटवारी और सरपंच की होती है लेकिन देखने का विषय यह है कि क्या आज तक इस कुएं की तरफ उनकी नजर नहीं दोड़ी आखिर किस अनहोनी के इंतजार में है यह शासन प्रशासन के लोग।


बाइट == डॉक्टर दुर्गेश कुमार लेबदार


Post a Comment

Previous Post Next Post