राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आतिशबाजियों के विक्रय, भण्डारण एवं उपयोग पर निगरानी हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

अनिल बजाज ब्यूरो चीफ खैरथल-तिजारा
खैरथल-तिजारा, 17 अक्टूबर। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के आदेश तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटिशन में पारित आदेशों की अनुपालना में, जिला मजिस्ट्रेट खैरथल-तिजारा द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आतिशबाजियों के विक्रय, भण्डारण एवं उपयोग की निगरानी हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति में संबंधित उपखण्ड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक/थानाधिकारी तथा संबंधित नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर आतिशबाजियों के विक्रय, भण्डारण एवं उपयोग पर निगरानी रखेंगे तथा साम्प्रदायिक सौहार्द, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहेंगे।

मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं –

  • माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में ही पटाखों के उपयोग को सुनिश्चित किया जाए।
  • संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए।
  • त्योहारी सीजन को देखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए।

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सर्वोच्च न्यायालय एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post