मुण्डावर 1 अक्टूबर। खैरथल में जिला मुख्यालय बचाओ अभियान के समर्थन में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुण्डावर के अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, संगठन महामंत्री रामवतार चौधरी , शहर अध्यक्ष मोहर सिंह गुर्जर, महासचिव सरदार सिंह गुर्जर, पप्पू मीणा ने आज मुण्डावर कोर्ट में, बस स्टैंड पर, मेन बाजार में, दूकान दार,शब्जी ठेली , टैम्पो वालो को , तहसील मुख्यालय पर तथा गांव में डोर टू डोर सम्पर्क कर पीले चावल देकर चार तारीख को होने वाली सभा में पहुंचने का न्यौता दिया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भवर जितेंद्रसिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट,नेता प्रति पक्ष टीकाराम जूली पधारेंगे। यह सभा नई अनाज मंडी में होगी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सोमदत्त शामदिया,मनोज शामदा, हरकेश देव महल, प्रेम गुप्ता, माम गुप्त, विक्रम यादव, दिनेश राय शर्मा, ओमप्रकाश यादव, सुबेसिंह,दलीप,मोनू कुमार, दयाराम यादव, योगेश शर्मा, रोहित यादव,रवि दत्त यादव,सुन्दर शर्मा, दिनेश यादव, अंकित, राहुल जांगिड़ , निखिल, भविष्य सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

