शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को मिला स्वामित्व का हक, नगर परिषद ने जारी किए पट्टे

खैरथल-तिजारा, 09 अक्टूबर। शहरी सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत गुरुवार को झूलेलाल मंदिर, किशनगढ़ रोड, खैरथल में आयोजित शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान लाभार्थी श्री नारायण केवलानी पुत्र श्री मोटूमल केवालानी, श्री भागूमल भूरानी पुत्र श्री मोहनलाल भूरानी तथा श्री धर्मदास पुत्र श्री ठाकुरदास ने अपने प्लॉट का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

नगर परिषद खैरथल द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच उपरांत आवेदकों को उनके प्लॉटों के पट्टे जारी किए गए। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एंव प्रशासन का आभार जताया।

यह शिविर नगर परिषद खैरथल क्षेत्र के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ शिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post