ई-मित्र संचालक के शिविर में अनुपस्थिति होने पर ₹2000 का जुर्माना

खैरथल-तिजारा ब्रेकिंग
खैरथल-तिजारा, 9 अक्टूबर। शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 के तहत आमजन को ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु ई-मित्र संचालकों की ड्यूटी शिविर स्थलों पर लगाई गई थी। इसी क्रम में श्री राकेश कुमार जांगिड़, ई-मित्र कियोस्क कोड K10498279, बास कृपाल नगर को दिनांक 17 से 20 सितंबर 2025 तक पुराना पंचायत भवन (अन्नपूर्णा रसोई) बास कृपाल नगर एवं पुराना पंचायत भवन बास कृपाल नगर पर ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया था।

हालांकि, संबंधित ई-मित्र संचालक ने शिविर अवधि के दौरान एक भी दिन उपस्थिति नहीं दी, जिससे शिविर में आए लाभार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, परंतु उनका उत्तर असंतोषजनक पाया गया।

उपनिदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, खैरथल-तिजारा द्वारा नियमानुसार श्री राकेश कुमार जांगिड़ पर ₹2000/- का दंड लगाया गया है तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post