बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और सशक्त बनाना तथा जिले में कांग्रेस के जनाधार को और व्यापक करना रहा।
इस अवसर पर ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षक, गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भरत सिंह सोलंकी,
पी.सी.सी. महासचिव एवं पर्यवेक्षक श्री राहुल भाकर,
तथा पी.सी.सी. महासचिव एवं पर्यवेक्षक श्री मुकुल गोयल उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक दीपचंद खेरिया ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की एकता और मजबूती पर बल दिया।
साथ ही प्रधान बी.पी. सुमन, नेता प्रतिपक्ष नपा उमेश यादव, शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, नवीन खैरिया, रफीक खान, भागेन्द्र खैरिया, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, भोरेलाल गुर्जर, तथा मोनू भारती सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने-अपने सुझाव श्री भरत सिंह सोलंकी एवं अन्य पर्यवेक्षकों के समक्ष साझा किए। सभी ने संगठन सृजन की भावना को और मज़बूती देने पर विचार-विमर्श किया।
मंच का संचालन कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप पाटिल ने किया।







Post a Comment