Top News

9 अक्टूबर को जिले में लगाए जाएंगे शहरी व ग्रामीण सेवा शिविर

खैरथल-तिजारा, 8 अक्टूबर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने हेतु शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 9 अक्टूबर को जिले के कई स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।

शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविरों का आयोजन इस प्रकार रहेगा —

  • नगर परिषद खैरथल के वार्ड 28 से 33 तक के लिए — झूलेलाल मंदिर, किशनगढ़ बास रोड, खैरथल में।
  • नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 37, 38, 39 हेतु — कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में।
  • नगर परिषद तिजारा के वार्ड 1 से 25 हेतु — फॉलोअप शिविर सभागार, नगर परिषद तिजारा में।
  • नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 8, 9 हेतु — कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में।
  • नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड 6 से 10 हेतु — कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में।
  • नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 14, 15 हेतु — कार्यालय नगर पालिका किशनगढ़ बास में।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में भी 9 अक्टूबर को शिविरों का आयोजन किया जाएगा —

  • उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत बघेरी कलां एवं माछरोली में।
  • उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत गिरवास एवं जटियाना में।
  • उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत राजवाड़ा एवं मुंडनवाड़ा कलां में।
  • उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत बेरला एवं जैरोली में।
  • उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत कमालपुर एवं चौपानकी में।

इन शिविरों में आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post