Top News

17,18 अक्टूबर को यहां लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर

17 अक्टूबर को शहरी व ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। खैरथल, भिवाड़ी, तिजारा, मुंडावर, किशनगढ़बास व टपूकड़ा सहित कई ग्राम पंचायतों में शिविर लगेंगे। सेवाओं का लाभ लें। #Khairthal #ServiceCamp
खैरथल-तिजारा, 16 अक्टूबर। शहरी क्षेत्र में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 17 अक्टूबर को नगर परिषद खैरथल के फाॅलो अप शिविर हेतु सभागार नगर परिषद खैरथल में तथा नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड नंबर 58,59,60 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में तथा नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 1 से 25 हेतु फॉलो अप शिविर सभागार नगर परिषद तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 24,25 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड नंबर 1 से 25 हेतु फॉलो अप शिविर नगर पालिका किशनगढ़ बास में तथा नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 1 से 20 हेतु फॉलो अप शिविर कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  ग्रामीण क्षेत्र में लग रहे ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 17 अक्टूबर को उपखंड किशनगढ़ बास की ग्राम पंचायत राताखुर्द , जिलोता तथा उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत मैनपुर ,खानपुर अहीर में इसी प्रकार 18 अक्टूबर को उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत झझारपुर, भुनगडा अहीर में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post