अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का हुआ सम्मान


खैरथल-तिजारा जिले में निर्वाचन विभाग की सराहनीय पहल

खैरथल-तिजारा, एक अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, खैरथल-तिजारा द्वारा लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, 100 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पंजीकृत मतदाताओं का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिले में विधानसभा वार 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के विधानसभा तिजारा (059) में 80 मतदाता, विधानसभा किशनगढ़ बास (060) में  58 मतदाता, विधानसभा मुण्डावर (061) में  82 मतदाता पंजीकृत है।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव पाल जाट ने 102 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता चंदगीराम पुत्र मंगलाराम, ग्राम मातोर (भाग संख्या 220, विधानसभा क्षेत्र मुण्डावर) को उनके निवास स्थान पर जाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त, विधानसभा, पंचायत एवं मतदान केंद्र स्तर पर भी शतायु एवं वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित किया गया। जो वरिष्ठ मतदाता अस्वस्थ थे, उन्हें उनके घर जाकर सम्मान प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पंचायत पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post