ब्यूरो चीफ --- अनिल बजाज
शिक्षित नारी और विकसित भारत हो पूर्व प्रधान नंदराम ओला.....
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लाइब्रेरी के लिए 30 लख रुपए देने की घोषणा की तो वहीं डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने महाविद्यालय की हर कमी को पूरा करने की घोषणा की
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कन्या महाविद्यालय बार्डोद के लिए ई लाइब्रेरी के लिए तीस लाख रुपए की घोषणा । साथ ही बहरोड़ क्षेत्र को मिली कई सौगातें कॉलेज की छात्राओं को मिले दो महाविद्यालय भवन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने पीएचसी का क्या लोकार्पणडिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कन्या महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के आगमन पर पूर्व प्रधान नंदराम ओला ने केंद्रीय एवं वन पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ,बहरोड़ विधायक डॉक्टर जसवंत यादव,मोहित यादव का गाजे बाजे के साथ साफा पहनाकर माला अर्पण कर किया जोरदार स्वागत सत्कार।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कन्या महाविद्यालय बार्डोद के लिए ई लाइब्रेरी के लिए तीस लाख रुपए की घोषणा करते हुए छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर पधारे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से लोगों द्वारा की गई अपील मैं बताया कि कन्या महाविद्यालय में स्टाफ की बहुत कमी है जिसको लेकर डिप्टी सीएम ने लोगों को पूर्ण विश्वास के साथ भरोसा दिलाया कि मैं इस कन्या महाविद्यालय के स्टाफ के साथ-साथ महाविद्यालय में अगर किसी भी तरह की कोई कमी आती है तो मुझे अवगत कारण मैं निश्चित तौर पर उसे पूर्ण करने का वादा करता हूं साथी पूर्व प्रधान नंदराम ओला ने बताया कि बेटी दो घरों को संवारती है अगर नारी शिक्षित होगी तो देश का विकास निश्चित होगा बताया कि मोदी जी के नारे पर अमल करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करना होगा।
बर्डोद में कन्या महाविद्यालय की स्थापना से न केवल बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में सामाजिक-शैक्षिक विकास की नई दिशा भी स्थापित होगी। इस उपलब्धि का श्रेय निस्संदेह प्रधान नंदराम ओला की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों को
इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य भूमिका प्रधान नंदराम ओला की रही। उनके प्रयासों से ही बर्डोद क्षेत्र में लंबे समय से लंबित राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना संभव हो पाई। नंदराम ओला ने सदैव सामाजिक और शैक्षिक विकास को प्राथमिकता दी है — चाहे वह ग्रामीण शिक्षा का प्रसार हो, छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना हो या फिर सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना। इस मौके पर भाजपा पार्टी के नेताओं सहित चौधर नंदराम ओला,चौधरी रामसिंह ओला , मन्नू सैनी,पंकज सैनी,जीतराम पहलवान,लालाराम पहलवान,इंदर यादव,किशनलाल,राजेश फौजी,रतन सैनी,अजीत शर्मा,संतराम ओला,जसवंत यादव,माइकल अंकलेश्वर,किरोड़ी जगराम,बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।