भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीमराना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाकर एक पेड़ मां के नाम लगाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीमराना में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाकर एक पेड़ मां के नाम लगाया

अनिल बजाज ----ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा 

एक पेड़ मां के नाम पर विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क नीमराना में लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी के सपने को साकार करने का लिया संकल्प

आज मुंडावर ब्लॉक के कस्बे नीमराना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर एक पेड़ मां के नाम लगाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम पर लगाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने को साकार करते हुए संविधान निर्माता विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क नीमराना में पौधा रोपण किया गया।जिसमें भाजपा के जिला सह संजोजक विसेसर चौधरी के द्वारा बताया गया कि आज हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जिसमें नगर पालिका नीमराना में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें नीमराना में विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में भी हमने सफाई अभियान चलाकर संविधान निर्माता बाबा साहब के छाया चित्र को भी साफ सफाई कर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण  किया गया ।


क्या कहा जिला मंत्री पूर्व प्रधान सविता मनोज यादव ने

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव नीमराना ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान ,जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास [राजस्थान] हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, नागला चंद्रभान दीनदयाल जी का पैतृक गांव था, और नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे।दीन दयाल उपाध्याय क्यों प्रसिद्ध हैं?

दीनदयाल उपाध्याय (25 सितंबर 1916 - 11 फरवरी 1968), जिन्हें पंडितजी के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के नेता थे, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अग्रदूत थे। इस अवसर पर  पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव,मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल,महामंत्री माया देवी, परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना, जिला महा मंत्री संयोगिता जांगिड़, महिला मोर्चा,

 अनिल शर्मा  प्रकोष्ठ जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष सुरेश रेवाड़िया,जिला सहसंयोजक विसेसर चौधरी,सुरेश देवी,पूजा मोरोडिया, मनीषा सैनी,रेखा सोनी,रामनिवास छिपारिया ,दिनेश कुमार सांभरिया, अनिल बजाज,कमलेश देवी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post