राजस्थान में अब परफॉर्मेंस के आधार पर होंगे शिक्षकों के तबादले – शिक्षा मंत्री

राजस्थान में अब परफॉर्मेंस के आधार पर होंगे शिक्षकों के तबादले – शिक्षा मंत्री
जोधपुर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को जोधपुर में घोषणा की कि अब राज्य में शिक्षकों के तबादले केवल उनके परफॉर्मेंस के आधार पर होंगे। जिनका रिकॉर्ड अच्छा होगा, उन्हें ही स्थानांतरण में रियायत दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में नई नीतियों और नवाचारों के चलते सरकारी स्कूलों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब परीक्षाओं में छात्रों को पास करने के लिए नियम स्पष्ट किए गए हैं—100 अंकों में से यदि 33 अंक पूरे हो जाते हैं तो छात्र को उत्तीर्ण माना जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल समय में शिक्षक और छात्र मंदिर-मस्जिद नहीं जाएंगे और मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। इन सख्त नियमों का असर परिणामों में देखने को मिला है।

निजी स्कूलों की तुलना में अब सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। हाल ही में 18 हजार सरकारी स्कूलों के बच्चे 75% अंक लाकर पास हुए, जबकि निजी स्कूलों में यह संख्या 13 हजार रही।

👉 शिक्षा मंत्री का मानना है कि इन सुधारों से राजस्थान के सरकारी स्कूलों का स्तर लगातार ऊँचा हो रहा है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post