Latest News: Loading latest news...
राज ऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम 7 सितंबर से पूर्व जारी करने की मांग
📲 Install / Download App

राज ऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम 7 सितंबर से पूर्व जारी करने की मांग


प्रगति न्यूज़ संवाददाता देवराज मीणा, मुंडावर

सोडावास भाजपा मंडल जाट बहरोड़ उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया है कि राज ऋषि भर्तहरी मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर द्वितीय वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम 7 सितंबर से पूर्व जारी होना आवश्यक है।

यादव ने पत्र में उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय द्वारा B.Ed द्वितीय वर्ष 2025 का परीक्षा परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है। परिणाम घोषित नहीं होने से विद्यार्थी गहरी चिंता में हैं।

आपको बता दें कि द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 सितंबर 2025 से होना है। यदि इससे पहले B.Ed का परिणाम जारी नहीं होता है तो हजारों विद्यार्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। यह स्थिति विद्यार्थियों के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।


रिपोर्ट: देवराज मीणा, संवाददाता
मार्गदर्शन: अनिल बजाज, ब्यूरो चीफ



Post a Comment

और नया पुराने

ads