रसगण गांव में खेत में करंट लगने से युवक की मौत

खैरथल, 8 जुलाई: खैरथल थाना क्षेत्र के रसगण गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत में कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

मृतक के छोटे भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई विजेंद्र पुत्र जसवंत (जाति खटीक) सुबह करीब 7:40 बजे खेत में दवाई छिड़कने गया था। इसी दौरान किसी विद्युत उपकरण की चपेट में आकर उसे करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गया।

घटना की जानकारी ज्वाला सहाय द्वारा परिजनों को दी गई। परिजन तुरंत उसे सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने खैरथल थाना अधिकारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पोस्टमार्टम की कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post