सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सगे दो भाइयों की मौत

0

अनिल बजाज, जिला ब्यूरो चीफ  – प्रगति न्यूज़, खैरथल-तिजारा

सोडावास के अलवर मार्ग पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत                                                               सोडावास कस्बे के अलवर मार्ग स्टेट हाईवे 14 पर मोटरसाइकिल पर बैठे दो सवार  को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की  एक अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना सोडावास के पास अलवर स्टेट हाईवे 14 पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है।

मुंडावर थानाधिकारी महावीर सिंह ने कालूपुरा गांव आगरा (यूपी) निवासी राकेश कुमार (32) और अर्जुन (28) दोनों सगे भाई थे। जो नीमराना की AMD कंपनी में काम करते थे। बड़े भाई राकेश की पत्नी की तबीयत खराब के कारण दोनों भाई छुट्टी लेकर बाइक से आगरा जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अर्जुन को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में यूपी नम्बर की बाइक के परखच्चे उड़ गए। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*