बंधुआ मजदूरी का मामला: KBC BRICKS बड़ली की ढाणी में मजदूरों से जबरन करवाई जा रही है मेहनत, वीडियो आया सामने


📍 खैरथल (अलवर), राजस्थान | दिनांक: [15 जून 2025]

बड़ली की ढाणी स्थित KBC BRICKS ईंट भट्टे पर बंधुआ मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कुछ दलित मजदूरों को भट्टे पर जबरन बंदी बनाकर कार्य कराया जा रहा है। मजदूरों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक और अमानवीय बताई जा रही है।

वीडियो सामने आने के  ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करें,  मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है 

क्या है वीडियो में?

वीडियो में कुछ मजदूर यह कहते नजर आते हैं कि उन्हें कई दिनों से जबरन रोका गया है, बाहर जाने की अनुमति नहीं है और उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके पास भोजन और दवाओं की भी पर्याप्त सुविधा नहीं है।

मांगें और अपील

  • मजदूरों को तुरंत मुक्त कर कानूनी सहायता दी जाए।
  • भट्टा मालिक के खिलाफ बंधुआ श्रम निषेध अधिनियम, 1976 के तहत केस दर्ज हो।
  • प्रशासन मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जांच करे।
  • पीड़ित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास सहायता दी जाए।


Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post