चोरी की गई क्रेटा कार बरामद, आरोपी सलीम गिरफ्तार

तिजारा (राजस्थान): जरोली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई क्रेटा कार को बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सलीम पुत्र साहबुद्दीन, निवासी अलापुर जट्ट, थाना जरोली के रूप में हुई है।

थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल सत्यपाल सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सलीम के पास पिछले 6-7 दिनों से एक सफेद रंग की क्रेटा कार है, जो कि चोरी की बताई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंधाका रोड स्थित जरोली की नदी के पास दबिश दी, जहां एक सफेद क्रेटा कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली।

पुलिस को देखकर कार में बैठा व्यक्ति उसे स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सलीम बताया और कार के कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया कि यह गाड़ी उसके जीजा, परवेज निवासी तावड़ू, और उनके दोस्त चमन निवासी पंचगांव तावड़ू द्वारा करीब 6-7 दिन पहले वहां लाकर छोड़ दी गई थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post