कला संकाय में 91.80% अंक प्राप्त कर ततारपुर की बेटी सानिया ने रचा इतिहास

संवाददाता – अनिल बजाज, मुंडावर

मुंडावर उपखंड क्षेत्र के निकटवर्ती गांव ततारपुर की सानिया ने कक्षा 12वीं में कला संकाय से 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। सानिया, जो ओमप्रकाश की पुत्री हैं, ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सानिया के मामा हेमंत कुमार मेहरा ने बताया कि उनकी भांजी ने कठिन परिस्थितियों में भी यह उपलब्धि हासिल की है। सानिया एक बेहद साधारण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिताजी मजदूरी करते हैं, जबकि माताजी गृहिणी होने के साथ-साथ मेहनत मजदूरी में भी हाथ बंटाती हैं।

सानिया की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार व ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post