जिला कलेक्टर ने अभियान का शुभारंभ कर प्रचार-प्रसार वाहनी को किया रवाना

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ, जिले में जनजागरूकता फैलाने का प्रयास

जिला कलेक्टर ने अभियान का शुभारंभ कर प्रचार-प्रसार वाहनी को किया रवाना


खैरथल-तिजारा, 30 जनवरी 2025। जिले में कुष्ठ रोग से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी 2025 तक "स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान" की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य ग्राम सभाओं के माध्यम से कुष्ठ रोग उन्मूलन के बारे में जनजागरूकता फैलाना है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत कर प्रचार प्रसार वाहिनी को रवाना किया। अभियान के सफल संचालन के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अधिक से अधिक जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।


अभियान के तहत जिले में शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों की प्रार्थना सभाओं और सरकारी आयोजनों में कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, कुष्ठ रोग पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।


समस्त ब्लॉक के चिकित्सा अधिकारियों को आशा एएनएम की गठित टीम के माध्यम से ग्राम स्तर पर जनजागरूकता फैलाने और सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। इस अभियान की थीम "आईए सब मिलकर जागरूकता बढ़ाएं, भ्रांतियां दूर करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति छूट न जाए" रखी गई है।


सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि कुष्ठ एक संक्रामक रोग है, जो त्वचा और तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। इसके लक्षणों में शरीर पर हल्के रंग के दाग, सुन्नपन, मटर के दाने जैसी गांठें और हाथ-पैर में सुन्नता शामिल हैं। यह रोग पूर्णतः ठीक हो सकता है और इसके इलाज के लिए सभी राजकीय अस्पतालों में निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध हैं।


प्रचार-प्रसार वाहनी को रवाना करते समय नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पूरणमल मीणा, नर्सिंग अधिकारी मनोज कुमार, अनिल कुमार और वार्ड ब्वॉय राकेश कुमार यादव भी उपस्थित थे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post