राम भगवान की पूजा के बगैर दीपावली का त्योहार अधूरा है- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज
पवित्र मनन दीप द्वारा ज्ञान यज्ञ का हुआ आयोजन
राम को मानने वालों में जब तक राम भगवान के गुण नहीं होंगे तो राम भगवान की दया प्राप्त नहीं हो सकती गुरुदेव भास्कर
जयबीर सिंह ब्यूरो हैड (खैरथल -तिजारा)।
कोटकासिम। पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया! इस दौरान प्रवचन करते हुए गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा लोग यह सोचते हैं लक्ष्मी गणेश धन देते हैं इसलिए इनकी पूजा दीपावली पर करते हैं लेकिन राम भगवान को भूल जाते हैं और राम भगवान की पूजा के बगैर दीपावली का त्योहार अधूरा है। गुरुदेव भास्कर ने कहा राम को तो बहुत लोग मानते हैं लेकिन राम भगवान के दिखाए हुए रास्ते पर हम नहीं चलते उनके गुण जीवन में नहीं उतारते इसलिए हमें राम भगवान की दया प्राप्त नहीं होती है। उन्होंने कहा कोई भी त्यौहार बिना दान के पूरा नहीं होता इसलिए हमें हर त्यौहार पर कुछ ना कुछ सेवा कार्य और दान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा परहित के लिए काम करने वाले लोगों पर प्रभु की असीम दया प्राप्त होती है।
नर सेवा नारायण सेवा के बराबर होती है इसलिए हमें प्रभु के दिखाए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
Post a Comment