मुण्डावर, महिला, युवा, बुजुर्ग और बेटियों के लिए विकास की नई पहल; गांव में ही रोजगार, शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का संकल्प।
बल्लुवास ग्राम पंचायत सरपंच पद के प्रत्याशी प्रहलाद गुरूजी ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना विशेष मिशन तैयार किया है। उनका लक्ष्य ग्राम पंचायत को डिजिटल बनाकर हर वर्ग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
प्रहलाद गुरूजी के प्रमुख विकास संकल्प:
- युवाओं के लिए: ओपन जिम, रनिंग ट्रैक और ई-लाइब्रेरी की सुविधा।
- महिलाओं के लिए: कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना।
- बुजुर्गों के लिए: वार्षिक सत्यापन सहित सरकारी कार्यों की सुविधा घर बैठे उपलब्ध करवाने का प्रयास।
- बेटियों के लिए: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु ऑनलाइन कोर्स और डिजिटल शिक्षा की सुविधा, ताकि उन्हें कोचिंग के लिए बाहर शहर नहीं जाना पड़े।
- डिजिटल पंचायत: ग्राम पंचायत के अधिकतर कार्यों को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाना।
- हर घर नल: प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रयास।
- बेहतर सड़कें: गांव के सभी रास्तों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना।
- रोड लाइट: गांव की गलियों और प्रमुख रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था।
- शिक्षा एवं रोजगार: युवाओं को डिजिटल शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़ना।
प्रहलाद गुरूजी का संकल्प है कि बल्लुवास ग्राम पंचायत का विकास केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव के हर घर, हर परिवार और हर वर्ग तक विकास की सुविधाएं पहुंचें। उनका उद्देश्य है कि गांव के युवाओं को अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, बुजुर्गों को सम्मान और बेटियों को बेहतर शिक्षा मिले।

Post a Comment