कोटपूतली। सैनी विकास संगठन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 7वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की पूर्व तैयारियों एवं समीक्षा को लेकर बैठक शिव मंदिर, आदर्श नगर कोटपूतली में बबलू बबेरवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 19 नवंबर को सुबह 8 बजे निकाली जाने वाली भव्य कलश यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया। कलश यात्रा शिव मंदिर से ज्योतिबा फुले सर्किल, अग्रसेन सर्किल होते हुए कृष्णा टॉकीज से वापस शिव मंदिर पहुंचेगी। वहीं 20 नवंबर को विवाह सम्मेलन के तहत विभिन्न रस्में संपन्न होंगी। बैठक में रामरतन ठेकेदार, देवी सहाय सैनी, गंगाराम सैनी, रामसिंह सैनी, रामस्वरूप रोलावण, संजय दैया, सुरेश बागड़ी, रविंद्र मोदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कलश यात्रा में अधिकाधिक महिलाओं की सहभागिता के लिए पंजीकरण जारी है।
कोटपूतली में 7वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 19 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
0
Tags
कोटपूतली-बहरोड़
Tara Chand Khoydawal
संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 9460651434

Post a Comment