मऊ विद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुंडावर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मऊ में शनिवार को प्रधानाचार्य ऋषि देव यादव एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री राम जी के पर्यावरण संरक्षण में लंबे समय से दिए जा रहे योगदान का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि वे पिछले करीब 17 वर्षों से विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण एवं उनकी नियमित देखभाल कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ अरस्तु के जिला अध्यक्ष श्री शैतान सिंह यादव का विद्यालय परिवार ने साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने जिलेभर में चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण जनजागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच खोए हुए संतुलन को फिर से स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल हमारे जीवन का आधार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी है।

शैतान सिंह यादव ने बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा विद्यार्थियों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post